फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गोला पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता गोला पार्क में एकत्र हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें