नगर निगम सभागार में बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परीक्षण एवं चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजन और दिव्यांगजन पहुंचे और विशेषज्ञों की टीम ने उनका परीक्षण किया।शिविर में पहुंचे लोगों की शारीरिक जरूरतों का आकलन कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। परीक्षण के दौरान पात्र लाभार्थियों की जरूरत के अनुसार उपकरणों का चयन किया गया, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके।शिविर में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।