फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मॉकड्रिल...रेलवे स्टेशन में आतंकी हमले से खलबली, विभागों ने तैयारियों के साथ ही चिकित्सकीय इंतजाम भी परखे

हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:57 AM IST

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉकड्रिल की गई। तैयारियों को परखने के साथ ही चिकित्सकीय इंतजाम भी देखे गए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आयोजित इस मॉकड्रिल में जीआरपी काठगोदाम के अलावा जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन अधिकारी, स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम निष्क्रिय दस्ते, एंटी टेरर स्क्वाड, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग की टीम शामिल रही। मॉकड्रिल के तहत काठगोदाम के स्टेशन प्रबंधक की स्टेशन में आतंकियों के प्रवेश और शताब्दी एक्सप्रेस पर हमले की सूचना मिली। तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे एसटीएफ और अन्य टीमों ने स्टेशन की घेराबंदी की। आतंकियों के हमले में यात्री घायल हुए। बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें