फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुमाऊं द्वार महोत्सव का शुभांरभ

कुमाऊं द्वार महोत्सव सीजन-4 का शुक्रवार को धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सहित लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। नई दिशाएं संस्था ने दलनायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना की। संगीता सोनल ने ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली का बाजी... प्रस्तुत किया। अमित बाबू गोस्वामी, किरन चोपड़ा और कैलाश कुमार ने भी गायकी की। प्रीतम भरतवाण ने सरुली मेरो जिया लगी रे..., तेरी रौंत्याली मुखुड़ी मां... और बिंदुली... समेत गीतों व जागरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कैड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति के संरक्षण के लिए जरूरी हैं। गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोक कलाकारों को मंच देना है। शनिवार को दोपहर तीन बजे से लोकगायन व उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं होंगी। सोरघाटी की हिलजात्रा के साथ सुरेश राजन, आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, सत्येंद्र गंगोला और भगवती दनपुरिया प्रस्तुति देंगे। रितु लोहिया, नैतिक कुमार और जानकी रावत की प्रस्तुतियां भी होंगी। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को मैथिली ठाकुर प्रस्तुति देंगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें