विजिलेंस ने कोटद्वार के अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की।