फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मात्स्यिकी दिवस: सीएम ने अमरापुर घाट पर गंगा में मछलियों को छोड़ा

हरिद्वार के अमरापुर घाट पर गंगा में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया। यह पहल गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा के संरक्षण, जलीय जैव विविधता के संवर्धन और नदी के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। माँ गंगा हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का आधार होने के साथ ही समृद्ध प्राकृतिक संपदा भी हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और जलीय जीवन का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही, जनमानस से भी अपील है कि माँ गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों को स्वच्छ रखने, जल प्रदूषण रोकने और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें