मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेला कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। मेलाधिकारी ने पेयजल, सीवर लाइन और भूमिगत केबलिंग के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।