नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को पन्नालाल भल्ला कॉलेज से छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पन्नालाल भल्ला कॉलेज से शुरू हुई रैली ऋषिकुल तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।