फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जेल में रामलीला, लक्ष्मण शक्ति और रावण-अंगद संवाद का हुआ मंचन

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, रावण-अंगद संवाद और राम सेना के लंका पहुंचने के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त भी पहुंचे। उन्होंने रामलीला का अवलोकन किया और विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे बंदियों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला के दौरान बंदियों ने अपने अभिनय से विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। आयोजन के माध्यम से बंदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि बंदियों के मानसिक और नैतिक विकास के लिए इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। रामलीला जैसे आयोजन बंदियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें