फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद और बिजली से भी जुड़ी समस्याओं का लगा रहा अंबार

Renu Saklani Updated Tue, 26 May 2026 11:37 AM IST

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 28 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। पेयजल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। शिकायतकर्ताओं में सविता चौहान ने प्लॉट पर कब्जे की शिकायत की। कांगड़ी के निवासियों ने गली में पानी की समस्या के समाधान की मांग की। राजपाल ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। नरेंद्र अरोड़ा ने बरसाती नदी से बाढ़ और जलभराव के स्थायी समाधान की अपील की। उन्होंने एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन नाले का कार्य जल्द पूरा करने की भी मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दर्ज की गई समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, अधिकारी आपसी समन्वय से उसे पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें