फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में अवैध सिलिंडरों का बड़ा जखीरा पकड़ा

रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Nov 2025 06:31 PM IST

दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा और सतर्कता के बीच सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाके रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध एलपीजी सिलेंडरों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से आरोपी अतीक अहमद को गिरफ्तार कर मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ बताए गए पते पर पहुंचे। वहां पहुंचकर पुलिस टीम भी दंग रह गई। मकान के एक कमरे में 50 से 60 एलपीजी सिलेंडर भरे पड़े थे। पुलिस ने जब अतीक अहमद से इन सिलेंडरों के संबंध में वैध कागजात मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें