चंपावत डीएम मनीष कुमार ने महिला विकास संकुल संघ, खर्ककार्की की फूड वैन का शुभारंभ किया। ग्रामोत्थान-रीप परियोजना के सहयोग से स्थापित यह उद्यम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगा और आय बढ़ाएगा। डीएम ने इसे महिलाओं की आजीविका और स्वावलंबन हेतु सराहनीय बताया। इस फूड वैन की कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसकी लागत में रीप परियोजना से 6 लाख रुपये, संघ का एक लाख रुपये अंशदान तथा तीन लाख रुपये बैंक ऋण है। यह उद्यम महिलाओं को सामूहिक व्यवसाय संचालन का अवसर देगा। फूड वैन से खाद्य सामग्री बेचकर उन्हें नियमित आय मिलेगी। इससे ग्राहक सेवा, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का अनुभव भी प्राप्त होगा। संघ की सुनीता सेठी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।