फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: माउंट कार्मल ने जीता अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट, टाई ब्रेकर में मल्लिकार्जुन को 5-4 से हराया

स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की विद्यालय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का माउंट कार्मल विजेता बन गया है। रविवार को लडवाल स्टेट खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुकाबला मल्लिकार्जुन स्कूल और माउंट कार्मल के बीच खेला गया। पहले हाफ में मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम ने गोल कर एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में माउंट कार्मल ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया। मैच के अंतिम समय में गोल कर एक-एक की बराबरी की। निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। माउंट कार्मल ने 5-4 से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें