चंपावत जिले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मोटर स्टेशन रोड पर आयोजित मैराथन को मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्यामनारायण पांडे, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजुयमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की देखरेख में दौड़ हुई।