फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन गई बात: डेढ़ माह तक नैनीसैंण सड़क पर सिमली, डिम्मर से होते हुए चलेंगे वाहन

कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय को कपीरी क्षेत्र के गांवों से जोड़ने वाली नैनीसैंण सड़क पर डेढ़ माह तक सिमली और डिम्मर होते हुए वाहन चलेंगे। बहुगुणानगर में सुरक्षा कार्यों के चलते कर्णप्रयाग की ओर से इस सड़क पर वाहनों का संचालन बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने सहमति दी है। नगर क्षेत्र के बहुगुणानगर भूघंसाव प्रभावित इलाके में सिंचाई विभाग सुरक्षा कार्य कर रहा है। मंडी समिति में पहले चरण की पाइलिंग और डि्रलिंग करने के बाद अब दूसरे चरण के काम नैनीसैंण सड़क पर होने हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग लंबे समय से यातयात बंद करने की अनुमति मांग रहा है। कई बैठकों में बात नहीं बनने के बाद मंगलवार को गौचर में एसडीएम अलकेश नौडियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस पर सहमति बनने के बाद सिमली-डिम्मर सड़क के सुधारीकरण के बाद नैनीसैंण सड़क को कर्णप्रयाग की ओर से बंद करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें