फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pokhri: पीजी कॉलेज में सात सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Alka Tyagi Updated Tue, 25 Aug 2026 06:18 PM IST

पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पोखरी इकाई का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तहत छात्र नेता शिवम पंत दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। आंदोलन के समर्थन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रहित से जुड़ी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। ABVP की सात सूत्रीय मांगों में महाविद्यालय में एनसीसी की स्थापना, एमएससी कक्षाओं का संचालन शुरू करने, अंग्रेजी विषय में प्राध्यापक की तत्काल नियुक्ति, पुस्तकालय में एनईपी पाठ्यक्रम की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने, देवस्थान से महाविद्यालय तक पैदल मार्ग का सुधारीकरण, स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी की कक्षाओं का संचालन तथा महाविद्यालय के नाम से भव्य एवं स्थायी प्रवेश द्वार का निर्माण शामिल है। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन मांगों का समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रहित में आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें