नैनीताल हाईवे पर जखेड गदेरे में फसा एक डंपर, पौने घंटे तक आवागमन ठप रहा. कर्णप्रयाग - नैनीताल पर जखेड गदेरे पर सुबह एक डंपर फंस गया। जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब पौने घंटे तक बाधित रही। ऐसे में स्कूली, बच्चों शिक्षकों और अन्य लोगो को लम्बा इंतजार करना पड़ा। जेसीबी की मदद से डंपर को सड़क से बाहर निकाला जिसके बाद वाहनों की आवाजाहि हो पाई। वहीं इस दौरान लगे जाम से भी लोगो ने काफी दिक्क़त झेली।