फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में भाजपा ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

सोमवार को भाजपा ने यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य बाजार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही राहुल गांधी को उत्तराखंड से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर गलत बयानबाजी कर उत्तरखंड का अपमान किया। ऐसे में राहुल गांधी को उत्तराखंड से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपाइयों ने कहा कि उत्तराखंड का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें