फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ 74वें गौचर मेले का समापन, अंतिम दिन बाजार में उमड़ी भीड़

14 नवंबर से शुरू हुए ऐतिहासिक 74वें गौचर मेले का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार सरिता बैनोला और प्रसिद्ध ढोल वादक हरीश भारती ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों की विजेता व उपविजेता टीमों के साथ-साथ प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें