फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बीपीएल प्रीमियर लीग, फाइनल मुकाबले में चेपड़ो इलेवन ने जीता खिताब

अलका त्यागी Updated Mon, 02 Feb 2026 08:06 PM IST

विकासखंड के भटियाणा में आयोजित बीपीएल प्रीमियर लीग रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेपड़ो इलेवन ने भटियाणा कमेटी इलेवन को 5 विकेट से हराकर विजेता खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कमेटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट पर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेपडो इलेवन की टीम ने शुरुआती ओवरों में तेज बल्लेबाजी की। लेकिन कमेटी इलेवन के शानदार 50वें ओवर के बाद रन गति गति धीमी पड़ गई और चेपडो इलेवन ने एक समय 7 ओवर मे 24 पर 4 विकेट गंवा दिये। फिर इसके बाद बल्लेबाज हीरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर 3 छक्के 1चौका जड़कर 38 बनाकर चेपडो इलेवन को जीत करीब पहुंचा दिया। चेपडो इलेवन ने कमेटी इलेवन को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रकार चेपडो इलेवन ने 5 विकेट से फाइनल मुकाबला खिताब और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजिक कार्यकर्ता मोहन राम आर्य व विशिष्ट अतिथी गोबिंद सिह भडारी ने विजेता टीम चेपड़ों इलेवन को 21000, हजार रुपये की नकद राशि और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता कमेटी इलेवन को 11000, हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी भेंट की गई। सरक्षक पूर्व प्रधान पंकज जोशी व अध्यक्ष विनोद जोशी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें