फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: कर्णप्रयाग में 51वीं रामलीला का हुआ शुभारंभ, पूर्व सीएम तीरथ भी पहुंचे

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग में 51 वे रामलीला का शुभारंभ सोमवार सुबह हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मौजूद रहे। आयोजक समिति एवं मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हालांकि रामलीला का शुभारंभ बीते रविवार रात्रि को होना था। लेकिन बारिश की चलते यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। जिसके चलते सोमवार सुबह इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार डिमरी, सदाशिव रामलीला समिति के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी, महासचिव प्रताप लूथरा, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नरेश डिमरी,हरीश पुरोहित, अनिल डिमरी, कांति पुजारी, हर्षवर्धन थपलियाल, हेमंत सेमवाल, धीरेंद्र भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें