आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुनियाला पोखरी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आज रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, समूह नृत्य और देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विद्यालय परिसर दिनभर तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।