फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सरयू नदी में गिरी टैक्सी, तीन यात्री घायल; सड़क किनारे खड़े वाहन में बैठे थे तीनों

हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Sep 2025 09:50 PM IST

बागेश्वर जिले के आरे-मंडलसेरा बाइपास में खड़ी टैक्सी सरयू नदी में जा गिरी। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा किसी यात्री की गलती से वाहन न्यूट्रल हो जाने से होने की आशंका है। तीनों घायल आपदा प्रभावित पौंसारी गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को पौंसारी निवासी मैक्स चालक प्रेम सिंह गढि़या तीन ग्रामीणों को लेकर कपकोट गए थे। वाहन में विधायक के गनर की गधेरे में बही कार्बाइन खोजने वाले खड़क सिंह (42) पुत्र देव सिंह, खीम सिंह (59) पुत्र दीवान सिंह और दर्शन सिंह (18) पुत्र खीम सिंह सवार थे। खड़क सिंह को कपकोट में कार्बाइन से संबंधित कुछ दस्तावेजी कार्य करने थे। कपकोट से लौटते समय चालक को आरे-मंडलसेरा बाइपास पर पुल के पास कुरियर लेना था। उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर चले गए। इसी दौरान वाहन न्यूट्रल हो गया और सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से सीधे नदी में जा गिरा। हादसे में तीनों यात्री घायल हो गए। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ अजय लाल साह समेत फायर और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू किया। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय चालक बाहर था। किसी यात्री ने गलती से गेयर को छेड़ दिया जिसके कारण वाहन न्यूट्रल हुआ और नीचे लुढ़क गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें