फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से छात्रों में आक्रोश, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 02:51 PM IST

 छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से विद्यार्थियों में रोष बढ़ रहा है। आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।  छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि अक्तूबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब तक छात्रसंघ के चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। कहा कि पूर्व में अक्तूबर में चुनाव कराने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब तक चुनाव को लेकर कोई आदेश नहीं दिया गया है। तिथि घोषित नहीं होने से विद्यार्थियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थियों ने जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें