फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 18 टीमों के बीच कबड्डी का मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तारकेश्वर सिंह ने किया उद्घाटन

बड़ागांव (वाराणसी)। क्षेत्र के पचरासी में प्रदेश स्तरीय फ्री शील्ड महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संतोष अकैडमी के तत्वावधान में अंकित पांडेय की ओर से आयोजित डे-नाइट प्रतियोगिता में वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर और जौनपुर सहित विभिन्न जिलों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के चयनकर्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित तारकेश्वर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले कबड्डी संघ के ऑफिशियल की देखरेख में संपन्न कराए गए। पहला सेमीफाइनल मातेश्वरी क्लब बनियापुर और कर्दमेश्वर महादेव कंदवा के बीच खेला गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव और जौनपुर की टीम आमने-सामने रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें