फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार की चपेट में आने से मैजिक चालक की मौत

बिजली के तार की चपेट में आने से मंगलवार को मैजिक वाहन चालक 35 वर्षीय विष्णु साहनी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी छोटी बेटी रियांसी को घुमाने निकले थे। घटना के बाद से सूजाबाद क्षेत्र में आक्रोश है। मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटियां रियांसी और गुड़िया को छोड़ गए। क्या है पूरा मामला विष्णु साहनी सुबह मैजिक वाहन लेकर बेटी रियांसी को घुमाने निकले थे। रास्ते में ट्रैक्टर को जगह देने के लिए उन्होंने वाहन पीछे किया। इसी दौरान लटक रहा विद्युत तार वाहन के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही वाहन में करंट उतर गया और विष्णु उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें