सीएम योगी आदित्यनाथ काशी में दो दिवसीय दौरे पर रहे। बुधवार से बृहस्पतिवार की सुबह तक तमाम कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने एयर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह कबीरचौरा में स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद सीएम वाराणसी से रवाना हुए।