काशी के घाटों पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को 1:30 घंटे का एयर शो होगा। राफेल सहित 90 फाइटर जेट एयर शो का हिस्सा होंगे। इसके अलावा सुखोई, तेजस और मिग भी इसका हिस्सा रहेंगे। ये फाइटर प्रयागराज और बाबतपुर एयरपोर्ट से टेकऑफ करेंगे। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी आएंगे।