वाराणसी में प्रस्तावित एयरशो की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर सैम मानेकशॉ क्रूज पर उतरा। इस गतिविधि के दौरान एयरशो से जुड़ी तैयारियों को परखा गया। गंगा किनारे होने वाले इस आयोजन को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हैं। एयरशो में लड़ाकू विमानों के करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।