कैंट रोडवेज के पास मारपीट के दौरान होटल कारोबारी की 12.50 लाख रुपये सोने की चेन चोरी मामले में आरोपी बाबूलाल चौरसिया को सिगरा पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात अनौला टकटकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 74 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई। 200 सीसी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई।