फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अरवल कीरी करवत के पास ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंटेनर से लटका मिला। अरवल कीरी करवत एयर स्ट्रिप के पास शव मिलने की सूचना पर यूपीडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शीला गांव निवासी ओम प्रकाश (44) पुत्र देवी दास के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था और करीब एक महीने पहले ट्रक लेकर घर से निकला था। बुधवार को ट्रक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें