फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को रॉबर्ट्सगंज के बिचपई में पीडीए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने सपा की सरकार बनने पर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर घर जल-नल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन गांवों में इसकी जमीनी हकीकत अलग है। कई स्थानों पर लोगों को अब भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बढ़ती लागत से आम जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सरकार को कागजी दावों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में शंकर प्रसाद, मीना भारती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें