सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। हेलमेट पहनना, यातायात संकेतों का पालन करना और नशे में वाहन न चलाना खुद के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में शनिवार को अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।