मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में नए प्रधानाचार्य की तैनाती के साथ लागू हुए नए नियम और उसके पालन के लिए बनाए गए दबाव से शुक्रवार की शाम छात्र-छात्रा भड़क उठे। प्रतिबंध हटाने, पूर्व की स्थिति बहाल करो, मांगे पूरी करो के नारे लगाते हुए मेडिकल छात्र-छात्राओं का समूह फैकल्टी गेट के बाहर आकर धरने पर बैठ गया। ढाई घंटे बाद पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ. आईजेन भट्टाचार्य ने छात्र-छात्राओं से मांगपत्र सौंपने और उस पर कॉलेज की समिति में चर्चा की बात कही, लेकिन वह लागू किए गए नए नियम को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।