फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभाशाली आदिवासी व्यक्तित्वों का सम्मान

सोनभद्र। विकास खंड नगवां के सियरिया गांव में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और पेट्रोलियम विभाग के सदस्य शारदा प्रसाद खरवार मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिप्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह की पत्नी कलावती देवी ने की। अतिथियों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान हमारी सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समाज के उत्थान और विकास के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें