आर्थिक तंगी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे जरूरतमंदों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर राहत लेकर आया। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मरीजों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए उनका चयन किया गया। चयनित मरीजों को वाराणसी में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया। मरीजों के रहने, खाने और आने-जाने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है।