अनपरा-शक्तिनगर हाईवे पर बुधवार को भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह करीब चार बजे से लगा जाम बीना से डिबुलगंज तक करीब छह किमी तक पहुंच गया। इसमें रोडवेज बसों, बरातियों के वाहनों, स्कूली बसों और एंबुलेंस के फंसने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण कई स्कूली बच्चे बसों से उतरकर पैदल ही विद्यालय पहुंचने को मजबूर दिखे।