एनसीएल की खड़िया माइंस में डीजल चोरी के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, नौ खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला पाइप और बोलेरो बरामद की है। मामले में एनसीएल के कुछ सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत की आशंका सामने आने के बाद उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।