जिले के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी और नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 149 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।