फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

जहांगीराबाद: सदरपुर में तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बुधवार को जहांगीराबाद के पास ईदगाह के निकट तालाबनुमा गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की। इससे पहले गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराने चौकी पर पहुंचे पिता ने प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। फरदापुर मजरा जहांगीराबाद निवासी रामनरेश वर्मा उर्फ मटरू का बड़े पुत्र पुनीत कुमार उर्फ पिंटू (18) नौ नवंबर की सुबह घर से लापता हो गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता का आरोप है कि बुधवार सुबह वह गुमशुदगी की सूचना देने देबियापुर चौकी पहुंचे तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने उनका प्रार्थनापत्र नहीं लिया और अभद्रता की। पिता के अनुसार, चौकी से लौटते समय उन्हें एक शव तालाब में मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने मांग के अनुसार पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें