फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में महिला अस्पताल में धरने पर बैठे भाजपा नेता, विरोध में अस्पतालकर्मी भी बैठे; दो घंटे ठप रहीं सेवाएं

सीतापुर में महमूदाबाद स्थित महिला अस्पताल में बीजेपी नेता आशीष चौधरी 25-30 समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। परिसर में भीड़ और नारेबाजी से नाराज अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने भी विरोध जताते हुए अस्पताल के गेट पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं करीब दो घंटे तक ठप रहीं। जानकारी के मुताबिक, महिला अस्पताल बस स्टॉप के पास स्थित है। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र महमूदाबाद के मीडिया संयोजक आशीष चौधरी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। उनके साथ मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इससे नाराज अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने अस्पताल के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने धरने पर बैठने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन सक्रिय हुआ और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अस्पताल कर्मियों ने परिसर में धरना-प्रदर्शन और भीड़ के चलते कामकाज प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों की ओर से दूसरे पक्ष को अस्पताल परिसर से बाहर कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद अस्पताल कर्मचारी धरने से उठ गए। करीब दो घंटे तक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित रहने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें