डुमरियागंज नगर के शाहपुर चौराहे पर हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के सहयोग से गणेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रविवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ आठ दिवसीय गणेशोत्सव समापन हो गया। इस दौरान देर रात तक श्रद्धालु हवन पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते रहे।