धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजार और प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी के जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।