जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को कपिलवस्तु में निर्माणाधीन विपश्यना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, इकाई-23 सिद्धार्थनगर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।