खुटेहना से पिड़वा-दुभरा मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस नेता हेमन्त चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। सड़क की खराब स्थिति से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की और मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत की मांग उठाई।