फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कूड़ा डाल कर पाट दिया नाला, किसानों के खेतों में भरा पानी

तराई में जहां रुक-रुक कर जारी झमाझम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी है तो वहीं जिम्मेदार हुक्मरानों की लापरवाही दोहरी चोट दे रही है। इकौना के वीरपुर क्षेत्र में नाले में कूड़ा डालने से नाला अवरुद्ध हो गया है और किसानों के खेतों में भरा बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते किसानों को खेत में गिरी धान की फसल सड़ने का खतरा सताने लगा है। किसानों ने एसडीएम इकौना रवेंद्र कुमार से नाला साफ करवाने की मांग की है। इकौना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर के परशुरामपुर बाजार से गुजरे नाले से स्थानीय लोगों के घरों के पानी के साथ-साथ आसपास के गांवों का भी पानी निकलता है। ये नाला सीधे कुआना नदी से जुड़ा है और इसी नाले से होकर विदुहनी, पंडितपुरवा, झंझार, रामपुर, खरगूपुर, महदेइया, दसियापुर, बगही आदि गांवों का पानी भी निकलता है। पूर्व में बारिश के बाद किसानों के खेतों का पानी नाले के सहारे कुआना नदी में चला जाता था और किसान नुकसान से बच जाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों ने परशुरामपुर बाजार में नाले पर बने पुल को कूड़ादान बना लिया है और कूड़ा फेंक रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी भी पुल के पास ही कूड़ा डाल रहे हैं, जिसके चलते नाला संकरा हो गया है और पानी अवरुद्ध हो रहा है। नाला अवरुद्ध होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। अर्नब तूफान के दौरान हुई झमाझम बारिश व बुधवार को हुई बारिश का पानी किसानों के खेतों में भरा है और किसान चिंतित हैं। नहीं निकला पानी तो सड़ जाएगी फसल महदेईया निवासी किसान मंगलेश मिश्रा, कुलदीप, ननके, शोभाराम आदि ने बताया कि खेतों में 15 दिन से पानी भरा हुआ है, जो पहले दो-तीन दिनों में ही निकल जाता था। किसानों ने बताया कि नाला अवरुद्ध होने से पानी बहुत धीरे निकल रहा। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते कूड़ा हटवाकर नाला साफ नहीं करवाया गया, तो धान की फसल सड़ जाएगी। बालियों में अंकुरण हो जाएगा और किसानों को भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें