फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: तार जलेबी व स्वास्तिक वाले पटाखे बने ग्राहकों की पहली पसंद

श्रावस्ती: दीपोत्सव पर भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में भी शनिवार को पटाखा दुकानें सज गई है। वहीं, इकौना में शुक्रवार को ही दुकानों पर पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस बार कई पटाखे नए कलेवर में आए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रोशनी के पर्व पर लोग जमकर आतिशबाजी का आनंद ले सकें इसके लिए जिले में 46 अस्थायी दुकानें बनाई गई हैं, जबकि स्थायी रूप से तीन दुकानें पहले से संचालित हैं। शनिवार को अमर उजाला ने पटाखा बाजारों की पड़ताल की। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में पटाखा की दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई है। हालांकि दुकानदारों को शुक्रवार शाम को लाइसेंस जारी होने पर शनिवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो सकी। व्यवसायी नियाज अहमद ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद दुकानों पर पटाखे लगाए गए हैं। व्यवसायी मुजफ्फर ने बताया कि इस बार साधारण जलेबी के साथ ही तार जलेबी आई है, स्वास्तिक जलेबी व पटाखे लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं, इकौना में पटाखा की दुकानें सजी गई हैं। दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। व्यवसायी संजय कुमार ने बताया कि इस बार व्यवसाय अच्छा हो रहा है। बच्चों को मोटू-पतलू बम खूब भा रहे हैं। वहीं, अनार व जलेबी की भी खूब मांग हैं। जिले में सभी 46 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही उन्हें सुरक्षा के लिए दुकानों पर पानी भरा ड्रम व बालू से भरी बाल्टी तथा अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम भी पटाखा बाजारों में तैनात है। संजय जायसवाल, जिला अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें