फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में कुत्ते से टकराकर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल

यूपी के श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न क्षेत्र में कटरा-वीरपुर मार्ग पर वीरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार युवक कुत्ते से टकराकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेदौरा निवासी गोली(21) शनिवार की सुबह दौलतपुर निवासी दिलीप(22) व राहुल (16) के साथ किसी काम से वीरपुर जा रहे थे। इस दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर वीरपुर गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और गोली की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गोली के मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, दिलीप और राहुल का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने मौके पर जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें