फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में गोली लगने से मजदूर की मौत, दो आरोपी ग्रामीणों ने पकड़े

Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 06:20 PM IST

शामली के कैराना क्षेत्र के तीतरवाड़ा गांव में सोमवार देर रात गोली लगने से 35 वर्षीय मजदूर तसव्वर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नकाबपोश बदमाश गांव के सद्दाम की हत्या करने पहुंचे थे। ग्रामीणों के टोके जाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पीछा करने के दौरान ईदगाह के पास चली गोली तसव्वर के पेट में लग गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने दो आरोपियों मुबारिक निवासी बापौली और सोनिज निवासी मंडावर को पकड़ लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घायल तसव्वर की मंगलवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें