फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अंकित के पिता सतबीर फौजी बोले- इंसाफ अभी आधा मिला, सभी हत्यारों का हो एनकाउंटर

Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 08:09 AM IST

अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मुठभेड़ स्थल पर अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी भी पहुंच गए। मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने की सूचना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें